Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कुछ ऐसा सुनकर पिघल जाएगा हर भारतीय का दिल

आज देश में धूमधाम से 15 अगस्त मनाया जा रहा है. पुरे भारत वर्ष में आज खुशी और हर्षौल्लास का माहौल है. 15 अगस्त के इस खास मौके को भारतीय टीम के क्रिकेटर भी शानदार तरीके से सेलिब्रेट कर रहे है.

स्वतंत्रता दिवस के ही इस खास अवसर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है.

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बिना नहीं होती टीम इंडिया 

स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा,  “जीवन में सबकुछ कठिन तरीके से कमाया जाता है. हमारी आजादी की तरह, अनगिनत अन्य चीजों की तरह, अगर हमारे बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान नहीं दिया होता तो शायद ‘टीम इंडिया’ भी नहीं होती. चलो आजदी को उनके लिए याद करे.”

यहाँ देखे सचिन का ट्वीट 

 

वायु सेना के लिए भी करते है काम 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लगभग पुरे 25 साल भारत की क्रिकेट में सेवा की, सचिन ने क्रिकेट में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये जिसके चलते उन्हें क्रिकेट के भगवान का भी दर्जा मिला.

सचिन ने क्रिकेट खेलने के साथ सेना में भी काम कर रहे है. सचिन अभी वायु सेना के साथ जुड़े हुए है. सन 2012 में सचिन को भारतीय वायु सेना ने अपनी सेना के कप्तान के रूप में नियुक्त किया है.

बता दें, कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में अपनी अनगिनत उपलब्धियों के चलते देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है.

The post स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कुछ ऐसा सुनकर पिघल जाएगा हर भारतीय का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.