खेल डेस्क। क्रिकेट के मैदान में हमने कई खिलाड़ियों को देखा है जिनको बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। लेकिन आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिनको आपने शायद ही मैदान में लाल—पीले होते देखा होगा। तो आइए नजर डालिए उन खिलाड़ियों के बारें...
रोहित शर्मा :हिटमैन के नाम से विख्यात भारत के रोहित शर्मा ने कई मैचों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए है। रोहित शर्मा मैदान में बहुत कम गुस्से में नजर आते है। रोहित शर्मा का वनडे में 264 रनों का सबसे टॉप सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। रोहित शर्मा ने टी20 में तीन शतक लगाए है। उनके इस रिकॉर्ड के बराबर कोई नहीं है।रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान में तीन दोहरे शतक भी लगाए है।
महेंद्र सिंह धोनी : दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशरों में से एक है। महेन्द्र सिंह धोनी ने कई बार टीम को अंतिम ओवर्स में छक्का लगाकर टीम को विजयी बनाया है। धोनी ऐसे खिलाड़ी है। जो चाहे कैसे भी परिस्थिति हो गुस्से में लाल नजर नहीं आते है। मैदान में धोनी हमेशा अपने शांत दिमाग से काम लेते नजर आते है।
क्रिस गेल : कैरेबियाई के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल ने अपने करियर में कई आक्रामक पारी खेली है और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। गेल भी मैदान में शांत ही नजर आते है।
केन विलियमसन : दुनिया के टॉप कप्तानों में से एक न्यूजीलैंड के कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज केन विलियमसन ने मैदान में कई बार अपनी शानदार पारियों से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान है। विलियमसन ने भी मैदान में अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। इस कीवी क्रिकेटर को भी मैदान में गुस्सा नहीं आता है।