Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को दिया पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज ट्रेंटब्रिज स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। आज का मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल मैच जैसा हो सकता है। इस सीरीज के तीसरे मैच को जीतकर इंग्लैंड इस सीरीज पर कब्जा करने का प्रयास करेगा तो दूसरी तरफ भारतीय टीम इस मैच को जीतकर इस सीरीज में बने रहने का प्रयास करेगी । आज के मैच भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए है। इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच को भारतीय टीम 31 रनों से हार गई और दूसरे टेस्ट को पारी और 159 रनों से हार गई थी। तीसरे मैच में स्टोक्स वापसी कर रहे हैं।भारतीय टीम का इस टेस्ट सीरीज में कुछ अच्छा नहीं बीत रहा है और बल्लेबाजी क्रम के साथ विकेटकीपर को लेकर भी बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।

आज के मैच में भारतीय बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। आज भारतीय टीम की सलामी जोड़ी को अच्छी शुरूआत देनी होगी ताकी दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव नहीं आए।इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण सही है लेकिन आज के मैच में गेंदबाजों को अपना दम दिखाना होगा।भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। भारत ने अबत तक यहां खेले गए 6में से 2टेस्ट हारे, 3ड्रॉ खेले हैं ।

टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड:
एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, जो रूट , ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो , जोस बटलर, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

भारत:शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली , अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विक), हार्डिक पांड्य, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रित बुमरा



Herald