Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने जीता चौथा गोल्ड, सरनोबत बनीं गोल्ड जीतने वाली पहली महिला शूटर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत की युवा महिला निशानेबाज राही जीवन सारनाबोत ने 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को 25 मिटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान को शूटऑफ में 3-2 से हराया. दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था. इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला.

राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं. यह राही का इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है. दक्षिण कोरिया की किम मिनजुंग तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य जीतने में सफल रहीं. भारत की ही मनु भाकेर 16 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहीं. पुरुष हॉकी में भारत ने ग्रुप मुकाबले में हांग कांग को 26-0 से मात दी और अपने पिछले रिकॉर्ड 24-1 को पीछे छोड़ा.

फाइनल में पहुंचीं मनु भाकेर और सरनोबत राही

भारत की युवा स्टार निशानेबाज मनु भाकेर और सरनोबत राही ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है. मनु ने प्रिसिशन में 297 और रैपिड में 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया. इसके साथ ही उन्होंने इस स्पर्धा का गेम रिकॉर्ड भी तोड़ा. राही ने प्रिसिशन में 288 और रैपिड में 580 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया.

आखिरी सीरीज में राही ने केवल 2 निशाने मिस किए जबकि थाइलैंड के शूटर ने 3 निशाने मिस किए. राही सरनोबत एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं. वहीं पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही मनु भाकर खराब प्रदर्शन के कारण जल्दी ही पदक की दौड़ से बाहर हो गई.

यह भी पढ़ें: ASIAN GAMES में भारत को तीसरा गोल्ड, 16 वर्षीय शूटर सौरभ ने दिलाया पदक

The post भारत ने जीता चौथा गोल्ड, सरनोबत बनीं गोल्ड जीतने वाली पहली महिला शूटर appeared first on Live Cities.