Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट छोड़ जोगी बने वीरेन्द्र सहवाग!  इस रूप में लोगों को चौंकाया

इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हमेशा अपने ट्वीट के माध्यम से सुर्खियों में बने रहते हैं। किसी न किसी पोस्ट पर वह सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो ही जाते हैं।

अब उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक फोटो पोस्ट कर सुर्खियां हासिल की। यह फोटो उनकी एक क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि किसी ओर रूप में है। जो फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है उसमें वह एक जोगी की तरह नजर आ आ रहे हैं।

केवल इतनी ही गेंदों पर शतक बनाकर मंधाना ने हासिल की ये उपलब्धि

इस फोटो में वह जोगी के भेष में भगवा रंग के कपड़े पहने हुए नजर आ रहा है। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट दो तिहरे शतक लगाने वाले वीरेन्द्र सहवाग इस फोटो में पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। सहवाग हाथों व गले में रुद्राक्ष की माला और शरीर पर ऊं नम: शिवाय प्रिंट के वस्त्र धारण किए हुए हैं। वहीं आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है।

INDvsENG: इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 31 रन से हराया

उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों को ये संदेश दिया कि गुरु करना जान कर, पानी पीना छान कर। जय भोले, जय श्रीराम, जय बजरंगबली। वीरेन्द्र सहवाग की ये फोटो इस समय सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है।

अपने देश के सबसे बड़े पर्व पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा ये पूर्व क्रिकेटर!

लोगों को सहवाग का ये रूप देखकर बॉलीवुड अभिनेत्री अक्षय कुमार की याद आ रही होगी। इसी वेश में अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म भूलभुलैया में नजर आए थे। सहवाग के इस रूप को देखने के बाद तो उनके प्रशंसक उन्हें भूलभुलैया फिल्म का दूसरा भाग बनाने तक की सलाह दे डाली है।

रजत पदक विजेता इस भारतीय ने ओकुहारा को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

2007 में रिलीज हुई भूलभुलैया में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक मनोवैज्ञानिक का किरदार निभाया था। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग टेस्ट और वनडे में आठ-आठ हजार से अधिक रन बनाए हैं।