भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह समाज से जुड़े हुए मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते रहते हैं. सहवाग का अपनी बात रखने का कई बार अंदाज़ बिल्कुल अलग होता है. जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं. अब एक स्कूल टेक्स्ट बुक पर सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
टेक्स्ट बुक के कंटेंट पर उठाए सवाल
सहवाग ने एक टेक्स्ट बुक में ऐसा कंटेंट देखा जिसे देख कर वह भड़क गए और ट्वीटर पर ट्वीट किया है. सहवाग ने उस पुस्तक के एक पैराग्राफ की फोटो ट्वीट की है. जिसमें लिखा है कि ”बड़े परिवार में माता-पिता, दादा-दादी और कई बच्चे होते हैं. एक बड़ा परिवार खुशहाल जीवन नही जी सकता.”
A lot of such crap in school textbooks. Clearly the authorities deciding and reviewing content not doing their homework pic.twitter.com/ftaMRupJdx
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 5, 2018
बच्चों को पढ़ाये जा रहे इस कंटेंट को सहवाग बिल्कुल भी सही नही समझते हैं. उन्होंने उस पैराग्राफ की फोटो के साथ लिखा ”स्कूल की टेक्स्ट बुकों में इस तरह की काफी बकवास बातें शामिल हैं. इससे स्पष्ट है कि टेक्स्ट बुक में कंटेंट के लिए ज़िम्मेदार ऑथोरिटी निरीक्षण ठीक से नही कर रही है.”

सहवाग जहां गंभीर मुद्दों पर ट्वीट करते हैं तो वहीं कुछ मनोरंजक ट्वीट भी करते रहते हैं. अभी हाल ही में उन्होंने साधू के भेष में फोटोज शेयर की थीं. मौजूदा समय में जो उनकी प्रोफाइल फोटो लगी हुई वह भी साधू के भेष वाली ही है. उन्होंने अपनी इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि ”गुरु करना जानकर, पानी पीना छानकर, जय भोले, जय श्री राम, जय बजरंगबली”
Guru karna jaan kar, Paani peena chaan kar .
Jai Bhole ! Jai Shri Ram ! Jai Bajrangbali ! pic.twitter.com/9utbMVP08z— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 3, 2018
सहवाग ने अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच मार्च 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजीव गांधी स्टेडियम में टेक्स्ट मैच खेला था. वह भारत के सफल और विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रहे हैं.
The post स्कूल टेक्स्ट बुक में दिया है कुछ ऐसा जिसे देख भड़के वीरेंद्र सहवाग कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.