Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इन दिग्गज भारतीयों को मिला न्यौता

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री के रूप में 11 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कई विदेेशी दिग्गज हस्तियों को भी न्यौता भेजा है।

इस समारोह में शामिल होने के लिए उन्होंने भारत से पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव, महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को निमंत्रण भेजा है।

कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा ये तो आलाकमान ही तय करेगाः गहलोत

पाकिस्तान की मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं ने बुधवार को विदेश सचिव तेहमिना जानजुआ के साथ बैठक कर देश के नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में किन-किन विदेशी हस्तियों को आमंत्रित किया जाए पर चर्चा की।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इसी महीने 25 जुलाई को अपने देश की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के चुनावों में 115 सीटों पर कब्जा कर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। पीटीआई इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित करने पर विचार कर रही है।

गुलाब चंद कटारिया ने वसुंधरा राजे की यात्रा को बताया प्रदेश के गौरव का प्रतीक

गौरतलब है कि पाकिस्तान की नेशनल एसेम्बली के लिए हुए चुनाव में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी ने सबसे ज्यादा 115 सीटों पर कब्जा किया। हालांकि वह अभी भी बहुमत से 22 सीटें दूर है। इस चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) 64 और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी केवल 43 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है।

वसुंधरा निकाल ले कोई सी भी यात्रा अपनी सरकार बचाने में नहीं होगी सफलः गहलोत

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इमरान खान की पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा प्राप्त करने के लिए मुत्तिहदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान, ग्रेंड डेमोक्रेटिक एलायंस, पीएमएल क्वैदा और ब्लूचिस्तान अवामी पार्टी के साथ ही नवनिर्वाचित निर्दलीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया है।