इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट खेल रही है। मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और टीम का स्कोर 307/6 तक पहुंचा दिया। मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 329 रनों पर पवेलियन लौट गई। आज भारत को ऋषभ पंत के रूप में पहला झटका लगता। उनका विकेट 323 के स्कोर पर गिरा था और उसके बाद 3 विकेट भी जल्दी ही गिर गए।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया बोल्ड

भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे ऋषभ पंत आज 24 रन बनाकर दूसरे दिन पहले भारतीय बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया।
ब्रॉड के ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को ड्राइव करने के चक्कर में गेंद ने उनके बल्ले का भीतरी किनारा लिया और विकेट पर जा लगी।
ब्रॉड ने दिया सेंड ऑफ़

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पंत को बोल्ड करने के बाद उन्हें सेंड ऑफ दिया। ब्रॉड ने बल्लेबाज पंत के पास जाकर कुछ बोला लेकिन पंत ने इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
पंत अभी अपना पहला ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं और 121 मैच खेल चुके खिलाड़ी का युवा के साथ ऐसा करना शोभा नहीं देता। पंत की जगह भारतीय कप्तान विराट कोहली होते तो मामला बढना ही था।
भारत के लिए 291वें टेस्ट खिलाड़ी हैं पंत
बाएं हाथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया। कार्तिक पहले दोनों टेस्ट में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे और इसी वजह से पंत को मौका मिला। वह भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 291वें खिलाड़ी बन गए हैं।
इसके साथ ही विकेटकीपर के रूप में भारत की तरफ से पंत टेस्ट मैच खेलने वाले 36वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने छक्के के साथ अपना खाता खोला और ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
देखें वीडियो:
WATCH – Broad bowls Pant, gives him a send-off https://t.co/cP0Q4AEOFa
— Rishikesh Singh (@im_ri_shi) August 19, 2018
The post वीडियो: ऋषभ पंत को आउट करने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग, तो पन्त ने किया कुछ ऐसा शर्मिंदा हुए ब्रॉड appeared first on SportzWiki Hindi.