Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने कहा पीठ के दर्द के बाद भी तीसरा टेस्ट खेले विराट कोहली

भारतीय टीम को लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली हार से पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर काफी निराश हैं. वह तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली को हर हाल में खेलते हुए देखना चाहते हैं. उनका कहना है कि जब तक कोहली चल सकते हैं और झुक सकते हैं उन्हें खेलना चाहिए.

ये कहा गावस्कर ने 

सुनील गावस्कर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में कहा ”अगर आप 0-2 से सीरीज में पीछे होते हो तो टीम का मनोबल नीचे होगा. अगर वह जी जान लगाकर खेलते हैं, तभी वे अगले तीन टेस्ट जीत सकते हैं. इंग्लैंड को हराना आसान नही होगा. लेकिन अच्छी खबर ये है कि विराट कोहली को भरोसा है कि वह अगला मैच खेलेंगे”

गावस्कर ने कहा ”विराट कोहली को अपनी चोट का आंकलन करना है, और देखना है कि रिश्क लेना है या नही. लेकिन अगर मैं कप्तान होता तो 50 प्रतिशत फिट होने पर भी उन्हें खिलाता. वह टीम के लिए इतने महत्वपूर्ण हैं कि जब तक वह झुक या चल नही सकते तब तक उन्हें खेलना है.”

आगे गावस्कर ने अंत में विराट कोहली को ही तय करना है कि वह कितना दर्द सहन कर सकते हैं. मैं चाहता हूं कि वह खेलें.

विराट कोहली के पीठ में कुछ समस्या है. जिसकी वजह से लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान उन्हें बाहर भी जाना पड़ा था. कोहली ने मैच के बाद अपनी पीठ की समस्या के बारे में बताते हुए कहा था कि

”पांच दिन हैं, तब तक मैं ठीक हो जाऊंगा. पीठ में समस्या बार-बार आ रही है. जिसकी वजह अधिक कार्यभार ही है. मुझे पूरा विश्वास है कि समय पर अगले पांच दिनों में मैं पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा”

लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में भारत को एक पारी और 159 रनों की एक बड़ी हार से सामना करना पड़ा. जबकि इससे पहले एजबेस्टन में हुए मैच में 31 रनों से हार मिली थी. इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. तीसरा टेस्ट 18 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा.

The post सुनील गावस्कर ने कहा पीठ के दर्द के बाद भी तीसरा टेस्ट खेले विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.