Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ से भी लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद भी किस गलती की वजह से इस भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दे रहे चयनकर्ता

भारतीय क्रिकेट का इन दिनों विश्व क्रिकेट में जबरदस्त बोलबाला है। इसमें जहां एक तरफ भारतीय सीनियर टीम विराट कोहली की कप्तानी में क्रिकेट के मैदान में अपने झंड़े गाड़ रही है तो दूसरी तरफ युवा सितारें भी भारत-ए के लिए अपना कमाल दिखा रहे हैं। उसी का नतीजा है कि भारतीय क्रिकेट के दो युवा सितारें पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिल गया तो ऋषभ पंत को पहले से ही टीम में शामिल किया गया था।

आखिर मयंक अग्रवाल को कब मिलेगा टीम में मौका?

लेकिन अब सवाल है कि जब चयनकर्ता और भारतीय टीम मैनेजमेंट प्रदर्शन के आधार पर युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं तो एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज के साथ आखिर क्यों इतना ज्यादा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है? क्या मयंक अग्रवाल के प्रदर्शन में अभी भी कहीं कमी नजर आ रही है?

पृथ्वी-विहारी से कम नहीं रहा है मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन

यहां पर हम पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को मौका दिए जाने पर बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक सवाल उठना तो लाजिमी है कि जिस तरह का प्रदर्शन पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी ने दिखाया है उससे कमतर प्रदर्शन मयंक अग्रवाल को बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता है।

इस युवा बल्लेबाज का बल्ला कर रहा है धमाल

भारतीय क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की लिस्ट में से ही एक कर्नाटक के युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पिछले कुछ महीनों से नहीं बल्कि पिछले एक साल से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

मयंक अग्रवाल ने अपने प्रदर्शन से एक तरह से चनकर्ताओं के सामने वो सबकुछ रख दिया है जिसके आधार पर टीम का चयन किया जा सकता है।  मयंक अग्रवाल जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं इसका केवल हम ही नहीं बल्कि हर कोई देख और सुन रहा है।

घरेलु क्रिकेट और भारत ए के लिए लगाया है रनों का अंबार, चयनकर्ता ने कर ली हैं आंखें बंद

तो आखिर भारतीय टीम के चयनकर्ता को मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन नहीं आ रहा है या वो देख कर भी इस खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर अनजान बन रहे हैं। जो खिलाड़ी भारत की घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट में देख ले तो पहले रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए और नेशनल टीम का दलवाजा खटखटाया लेकिन जगह नहीं मिली, जिसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी रनों का अंबार लगाया, चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया।

आखिर मयंक अग्रवाल की क्या है गलती, बताए चयनकर्ता

मयंक अग्रवाल ने हार नहीं मानी और ये प्रतिभाशाली बल्लेबाज यहीं नहीं रूका इसके बाद भारत ए की टीम में जब इनको लिया गया तो यहां भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। इंग्लैंड दौरे पर भारत ए के लिए मयंक अग्रवाल ने रनों का जबरदस्त एवरेस्ट ही खड़ा कर दिया। जिन्होंने 42 प्रथम श्रेणी मैच में 49.92 की औसत से 3245 रन बनाए हैं तो वहीं 64 लिस्ट ए क्रिकेट मैचों में 49.69 की औसत से 3131 रन बनाए ,लेकिन अब तक इस खिलाड़ी को मौका नहीं दिया गया इसको तो अब चयनकर्ता ही समझा सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पृथ्वी शॉ से भी लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद भी किस गलती की वजह से इस भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दे रहे चयनकर्ता appeared first on SportzWiki Hindi.