भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रांची जैसे एक छोटे से शहर से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान बने। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर ना केवल भारत बल्कि विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान को बुलंद किया। धोनी आज क्रिकेट इतिहास के सबसे चमकते सितारों में से एक हैं।

विश्व क्रिकेट इतिहास में महेन्द्र सिंह धोनी ने बनायी खास पहचान
महेन्द्र सिंह धोनी आज क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों मे से एक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। साल 2004 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेटिंग करियर को 14 साल तक ले आए हैं और आज उनके पास नाम शौहरत के साथ पैसा भी है। धोनी की वर्तमान में जो कमाई है वो साबित करती है कि उनका कद कितना बड़ा रहा है।

अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की जबरदस्त अंदाज में
अब आपको बताते हैं कैसे आज कमाई के मामले में भी छू रहे हैं बुलंदिया। साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की। अपने पहले ही मैच में धोनी शून्य की कर सके। खराब शुरुआत के बाद उन्होंने अपने पांचवे वनडे मैच में ही पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की पारी खेल अपने आने वाले कल का आभास करवा दिया। अब तो धोनी ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा और एक के बाद एक कीर्तिमान को हासिल करते रहे।

अपनी कप्तानी का मनवाया लोहा
उनकी जबरदस्त बल्लेबाजी काबिलियत ने उनको भारतीय टीम की कप्तानी दिला दी। धोनी साल 2007 में विश्व टी-20 के पहले संस्करण में कप्तान बने। इसमें माही का मैजिक चल पड़ा और भारत ने खिताब पर कब्जा किया। इसके बाद धोनी को धीरे-धीरे तीनों ही फॉर्मेट की कप्तानी मिल गई। उन्होंने ना केवल टी-20 बल्कि तीनों ही फॉर्मेट में भारत को अव्वल बनाया। इनकी कप्तानी में भारत ने 2011 का विश्व कप जीता और साथ ही 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।

इस तरह से धोनी की कमाई में होता रहा इजाफा
तो वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में भी धोनी की कप्तानी का कमाल देखने को मिला। माही ने अपनी कप्तानी में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन खिताब दिलाए हैं। इतनी ढेर सारी सफलता के बाद तो किसी की भी लोकप्रियता में इजाफा हो सकता है। इसी लोकप्रियता के दम पर धोनी की मैच फीस, रिटेनर फीस, एंडोर्समेंट और दूसरे सोर्सेज के दम पर अच्छा खासा पैसा बनाया है।

धोनी के पास हैं अपनी कामयाबी के बूते ढेरो एड
धोनी ने भारत में एड एंडोर्समेंट की बात करें तो एयरसेल, पेप्सी, ओरियंट पीएसपीओ, स्पाटर्न स्पोर्ट्स, रिबोक, बूस्ट, एमिटी यूनिवर्सिटी, गल्फ ऑइल, आम्रपाली ग्रुप, अशोक लेलेंड, मैक्डॉनाल्ड, सोडा, बिग-बाजार, एक्साइड बैटरी, टीवीएस मोटर्स, सोनी ब्राविया, सोनाटा वॉच, डाबर चवनप्राश, लेज वेफर्स, लाफार्ज कस्टमर सर्विस और मैक्स मोइबल जैसी कंपनियों का एड कर चुके हैं।

धोनी एथलिटों में साल 2015 में रह चुके हैं टॉप-100 में
ये कहानी तो यहीं खत्म नहीं होती है। इसके अलावा उनके पास इंडिया सीमेंट के वाइस प्रेसीडेंस का पद है और साथ ही वो कुछ फ्रेंचाईजी के ओनर भी हैं। धोनी साल 2015 में 111 मिलियन डॉलर के साथ विश्व के 23वें सबसे अमीर खिलाड़ी थे। हालांकि वो साल 2017 में टॉप 100 खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं और इसमें एकमात्र क्रिकेटर के रूप में विराट कोहली आ गए हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post क्रिकेट का एक फॉर्मेट न खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी की सालाना एंडोर्समेंट जानकर आप रह जाएंगे हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.