Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉबिन उथप्पा ने सौरव गांगुली और एमएस धोनी में इन्हें बताया अपना पसंदीदा कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम मे खेल चुके प्रतिभाशाली बल्लेबाज कर्नाटक के रॉबिन उथप्पा इन दिनों कर्नाकट में खेली जा रही कर्नाटक प्रीमियर लीग में व्यक्त हैं। उनके राज्य की इस टी-20 लीग का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। जिसको लेकर इसमें शामिल सभी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं तो वहीं रॉबिन उथप्पा अपनी बैंगलुरू ब्लास्टर टीम के लिए तैयार हैं।

रॉबिन उथप्पा हैं केपीएल के इस सीजन के लिए तैयार

भारतीय टीम के लिए वनडे और टी-20 क्रिकेट में खेल चुके रॉबिन उथप्पा को इस लीग से काफी उम्मीदें हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे दिग्गज बल्लाबजों मे से एक माना जाने वाला ये स्टार बल्लेबाज अब अपनी चकम को केपीएल में बिखेरने को उत्सुक हैं।

भारतीय टीम से हैं दूर लेकिन आईपीएल में बिखेर रहे हैं अपनी चमक

पिछले कई सालों से भले ही रॉबिन उथप्पा भारतीय टीम में तो शामिल नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन वो इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार खेर रहे हैं और अपने आपको साबित कर रहे हैं। पिछले कुछ सीजन से उथप्पा कोलकाता नाइट राईडर्स का हिस्सा हैं। और वो इस साल खेले गए सीजन में तो टीम के उप कप्तानी थे।

स्पोर्ट्स कीड़ा के साथ बात की रॉबिन उथप्पा ने

रॉबिन उथप्पा वैसे आईपीएल के बाद से ही खो चुके थे लेकिन जैसे ही अब केपीएल का आगाज होने जा रहा है फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। रॉबिन उथप्पा से केपीएल लीग से एक दिन पहले बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्स कीड़ा खास बातचीत करने पहुंचा।  इस बातचीत में इस बल्लेबाज ने वैसे तो कई सवालों के जवाब दिए लेकिन उन्होंने अपने फेवरेट कप्तान का भी जिक्र किया।

गांगुली और धोनी में से धोनी को बताया अपना फेवरेट कप्तान

रॉबिन उथप्पा को जब सौरव गांगुली और महेन्द्र सिंह धोनी में से अपने फेवरेट कप्तान को चुनने को कहा गया तो उन्होेंने हंसते हुए महेन्द्र सिंह धोनी का नाम लिया। धोनी की कप्तानी में उथप्पा ज्यादा देर भारत के लिए खेले और वहीं खास बात तो ये है कि उन्होंने अपना डेब्यू साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ राहुल द्रविड़ किया कप्तानी में किया।  लेकिन जो भी हो उथप्पा ने तो अपने फेवरेट कप्तान के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी के नाम पर मुहर लगायी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post रॉबिन उथप्पा ने सौरव गांगुली और एमएस धोनी में इन्हें बताया अपना पसंदीदा कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.