बासेटेरे,1 अगस्त: केसरिक विलियम्स की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और आंद्रे रसेल की आतिशी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के वर्षाबाधित पहले मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया ।
आफ स्पिनर एशले नर्स ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पहले ही ओवर में आउट कर दिया । इसके बाद विलियम्स ने 28 रन देकर चार विकेट लिये । महमूदुल्लाह के 35 रन के बावजूद बांग्लादेश की टीम नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी ।
बारिश के कारण वेस्टइंडीज को जीत के लिये 11 ओवर में 91 रन का संशोधित लक्ष्य मिला । रसेल ने 21 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ नाबाद 35 रन बनाये । मेजबान टीम ने 9 . 1 ओवर में तीन विकेट पर 93 रन बनाकर श्रृंखला में 1 . 0 की बढत बना ली ।
रसेल और मर्लोन सैमुअल्स ने तीसरे विकेट के लिये 42 रन जोड़े ।
The post विलियम्स और रसेल ने वेस्टइंडीज को बांग्लादेश पर जीत दिलाई appeared first on SportzWiki Hindi.