Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेलों में भारत की बेटी ने पहली बार गोल्ड जीतकर रच दिया ये इतिहास 

स्पोर्ट्स डेस्क। 18 अगस्त से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एशियन गेम्स का 18वां संस्करण शुरू हो चुका है। इस बार के संस्करण में भारतीय दल सबसे बड़ा दल बनकर इस में भाग ले रहा है। इस बार के एशियाई खेलों में भारत की तरफ से लगभग 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं है। इस बार का ध्वजवाहक की जिम्मेदारी नीरज चोपड़ा को दी गई है। इस बार भारतीय खिलाड़ी लगभग 36 खेलों में भाग ले रहे हैं। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे, कुराश, पेनकाक सिलात, रोलर स्पोर्ट्स, टेनिस, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और बॉक्सिंग जैसे कई खेलों में हिस्सा लेंगे।

इन खेलों में सबसे पहले 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में बजरंग पूनिया ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके बाद पूनिया ने अपना पदक दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया है। भारत ने अब तक 2 गोल्ड पदक अपने नाम किए है। कल विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती के 50 किग्रा स्पर्धा में जापान की युकी इरी को 6-2 से हराकर गोल्ड पदक अपने नाम किया है। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश की पहली महिला पहलवान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

भारत ने अब 2 गोल्ड,2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ कुल 5 पदक अपने नाम किए है। हर बार की तरह इस बार भी चीन सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली लिस्ट में पहले स्थान पर है।दीपक कुमार ने भारत को जकार्ता में10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल दिलाया है।चीन लगातार 9 बार एशियाई खेलों में पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है।पदक जितने वाले सभी खिलाड़ियों को देश के सभी लोगों ने बधाई देना शुरू कर दिया है।



Herald