खेल डेस्क। दोस्तों, जैसा कि आप जानते हो इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त को एजबस्टन के मैदान में खेला गया। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम ने भारत को पहले टेस्ट मैच में टेस्ट मैच में 31 रनों से हराकर इस सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों पारियों शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। विराट कोहली ने पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार 149 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड में पहला टेस्ट शतक लगाने में सफल हुए।
भारत और इंग्लैंड के बीच अब 9 अगस्त को दूसरा टेस्ट मैच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले मैदान यानी की लंदन के लार्ड्स मैदान में गुरुवार से शुरू होगा। इस मैदान में अब तक 11 भारतीय बल्लेबाज शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। इस मैदान में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दिलीप वेंगसरकर के नाम दर्ज है। वहीं, इस मैदान में सबसे सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने का रिकॉर्ड वीनू मांकड़ के नाम दर्ज है। भारत के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने 1952 में क्रिकेट के मक्का के मैदान लॉड्र्स के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 184 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। वीनू मांकड़ का ये सर्वश्रेष्ठ पारी का स्कोर आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में बने रहना है, तो दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करना होगा। पहले टेस्ट मैच में भारत का ओपनिंग बैटिंग आॅर्डर बिल्कुल फेल रहा। ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, तेज गेंदबाज उमेश यादव इस मैच में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। पहले टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाज आर.अश्विन ने भारत की और से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।