Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजीत वाडेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन और सहवाग, इस तरह प्रकट की अपनी संवेदना

बुधवार की रात भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आई थी. दरअसल, भारतीय टीम के पहले वनडे कप्तान व भारत को इंग्लैंड की धरती में पहला टेस्ट मैच जीताने वाले कप्तान अजीत वाडेकर का 15 अगस्त को निधन हो गया.

भारत के लिए खेले है 37 टेस्ट और 2 वनडे 

बता दें, कि अजीत वाडेकर का निधन 77 साल की आयु में हुआ है. वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे. जिसके बाद बुधवार को मुंबई में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है. अजीत वाडेकर का जन्म 1 अप्रैल 1941 को हुआ था. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 37 टेस्ट मैच खेले. जिसमे उन्होंने 31.07 की औसत से 2113 रन बनाये.

वही उन्होंने भारतीय टीम के लिए 2 वनडे मैच भी खेले है. जिसमे उन्होंने 36.50 की औसत से 73 रन बनाये. उन्होंने भारत के लिए अपना डेब्यू 13 दिसंबर 1966 में किया था.

सचिन और सहवाग की आँखें हुई नम 

बता दें, कि अजीत वाडेकर के निधन के इस दुःख की घड़ी में भारतीय टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की आँखे नम हुई है.

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, अजीत वाडेकर सर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. यह वह व्यक्ति था जो 90 के दशक में हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. हम हमेशा उनकी सलाह और मार्गदर्शन के आभारी होंगे. हम प्रार्थना करते है, कि इस मुश्किल समय के दौरान उनके परिवार को हौसला दे. 

वही सहवाग ने लिखा, “बहुत कम क्रिकेटर, कप्तान, कोच, मैनेजर और चयनकर्ताओं के अध्यक्ष रहे है. वह भारतीय क्रिकेट के वास्तव में महान कार्यकर्ता थे. परिवार और प्रियजनों के लिए हार्दिक संवेदना, ओम शांति अजीत वाडेकर सर”

यहाँ देखे दोनों के ट्वीट 

The post अजीत वाडेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन और सहवाग, इस तरह प्रकट की अपनी संवेदना appeared first on SportzWiki Hindi.