Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरा टेस्ट मैच: भारत जीत से एक कदम दूर

खेल डेस्क। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद जसप्रीत बुमराह (85 रन पर पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की मदद से भारत तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करने से केवल एक विकेट दूर है।

इंग्लैंड कोच ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कह दिया उनकों इस समय का सबसे...

मेजबान टीम ने जोस बटलर की शतकीय पारी के बावजूद 521 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक 311 रन पर ही अपने नौ विकेट गंवा दिए हैं। अभी भी उसे जीत के लिए 210 रन की आवश्यकता है जबकि उसके पास अभी एक विकेट ही शेष हैं।

ये हैं वो दिग्गज क्रिकेटर्स जो मैदान में नजर आ चुके है कमेंट्री करते हुए, चौंक जाओंगे नाम जानकर

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर जोस बटलर और बेन स्टोक्स ही कुछ संषर्घ कर सके हैं। बटलर ने 176 गेंदों पर 21 चौकों की सहायता से 106 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के टूटने के बाद ही इंग्लैंड ने अपने विकेट जल्द ही गंवा दिए।

ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने करियर में लगाए सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में ये भारतीय भी शामिल

जसप्रीत बुमराह ने जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद पांड्या ने स्टोक्स को स्लिप में लोकेश राहुल के हाथों कैच करा कर पवेलियन की राह दिखाई। मेजबान टीम ने अपना नौवां विकेट 291 के स्कोर पर गंवा दिया।

इसके बाद लग रहा था कि भारतीय टीम चौथे ही दिन मैच जीत जाएगी, लेकिन आदिल रशीद और जेम्स एंडरसन ने भारतीय टीम की जीत को पांचवें दिन तक टाल दिया।

भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 85 रन पर पांच विकेट हासिल किए। जबकि इशांत शर्मा ने 70 रन पर दो विकेट और मोहम्मद शमी ने 76 रन पर एक विकेट झटका। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 22 रन पर एक विकेट हासिल किया।