Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होने वाले शिखर धवन तीसरे टेस्ट से पहले कर रहे कुछ ऐसा टीम में जगह मिलना तय

पहले टेस्ट मैच में ख़राब प्रदर्शन के चलते लॉर्ड्स टेस्ट मैच में बाहर होने वाले शिखर धवन जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि भारतीय टीम को लॉर्ड्स मैच में एक एक पारी और 159 रनों से शर्मनाक हार मिली है. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2 -0 से बढ़त बना ली है.

शिखर धवन ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 39 रन बनाए थे. जिसमें पहली पारी में 26 जबकि दूसरी पारी में 13 रन बनाए थे. जिसके बाद दूसरे मैच में धवन को बाहर करते हुए चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल किया गया और केएल राहुल ने मुरली विजय के साथ पारी की शुरुआत की थी.

वीडियो पोस्ट करते हुए ये लिखा धवन ने

तीसरे टेस्ट मैच से पहले शिखर धवन जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस दौरान की एक वीडियो धवन ने ट्वीटर पर पोस्ट की है. इसके साथ धवन ने कोलिन पॉवेल का एक कोट भी लिखा है. जिसमें लिखा है ”सफलता का कोई रहस्य नही है. यह तैयारी, मेहनत और असफलता से सीखने का परिणाम है”

पहले टेस्ट मैच से पहले शिखर धवन अभ्यास मैच के दौरान दोनों पारियों में एक भी रन नही पाए थे. इसके बाद पहले मैच में असफल होने के बाद उन्हें बाहर किया गया था. हालांकि वह तीसरे टेस्ट मैच जगह बना पाएंगे या नही इस पर कुछ कहना मुश्किल है.

लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने सबसे ज्यादा निराश किया. पहले दिन का खेल बारिश के कारण नही हो सका था. जिसके बाद बनी गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में कोई भी भारतीय बल्लेबाज क्रीज़ पर नही टिक सका. जिसका नतीजा पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी जहां 107 रनों पर सिमट गयी तो वहीं दूसरी पारी में भी सिर्फ 130 रन ही बना सकी थी.

The post वीडियो : दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होने वाले शिखर धवन तीसरे टेस्ट से पहले कर रहे कुछ ऐसा टीम में जगह मिलना तय appeared first on SportzWiki Hindi.