Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम को लेकर गावस्कर ने दिया ये बयान  

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में भारत को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत और इंग्लैंड के बीच अभी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है जिसकें पहले ही मैच में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। भारत की और से एक मात्र सफल बल्लेबाजों में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली रहें जिन्होंने दोनों पारियों में 200 रन बनाए जों पूरी टीम में सबसे ज्यादा थे। पहले टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक बयान दिया है। उनका कहना है कि भारतीय टीम को इस टेस्ट श्रृंखला से पहले थोड़ी ओर ज्यादा तैयारी करने की जरूरत थी।

खबरों के अनुसार बताया जा जा रहा है कि हाल ही में हुए पहले टेस्ट मैच में भारत को जीत के लिए 194 रन बनाने थे लेकिन भारतीय टीम 54.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पहली जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस हार के बाद सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ीयों को स्विंग होती गेंदों के खिलाफ गंभीरता से अभ्यास करना चाइये था जों उन्होंने नही किया। साथ ही सुनील गावस्कर ने कहा कि एकदिवसीय श्रृंखला में हार के बाद भारतीय टीम को पांच दिन का आराम मिला जिसे खिलाड़ियों ने यूरोप में बिताया। जबकि उनको हार का सबक लेने के बाद गंभीरता से अभ्यास करना चाइये था। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अभ्यास मैच को भी गंभीरता से लेना चाइये था।

इसके अलावा सुनील गावस्कर ने कहा टीम को अभ्यास मैचों को टेस्ट मैचो की तरह लेना चाइये। साथ ही उन्होंने कहा कि विदेश की धरती पर भारतीय टीम को अपने अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतरना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय टीम पर पूरा भरोसा है, लेकिन उनको गंभीरता से लेना चाइये।



Herald