सिनसिनाटी (अमेरिका): सर्बिया के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी ने पेट में दर्द की समस्या से जूझते हुए सिनसिनाटी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 जोकोविक ने फ्रांस के एड्रियान मनारियो को मात दी।

जोकोविक का सामना तीसरे दौर में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा। दिमित्रोव ने दूसरे दौर में मिशा जवेरेव को 7-6 (7-5), 7-5 से मात दी।
मैच के बाद जोकोविक ने कहा, “मैच से पहले मेरी रात अच्छी नहीं रही और पहले सेट के दौरान अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। मैं इस चुनौती को पार करने पर महसूस कर रहा हूं।”
The post टेनिस : पेट में दर्द की समस्या से जूझते हुए सिनसिनाटी ओपन के तीसरे दौर में जोकोविक appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.