भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज दिल्ली के गौतम गंभीर इन दिनों भारतीय टीम से तो पूरी तरह से दूर है। गौतम गंभीर भारतीय टीम से तो पिछले कुछ सालों से बाहर हैं, लेकिन वो दिल्ली के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते जा रहे हैं। दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के कारण उन्हें हाल ही में दिल्ली जिला एंव क्रिकेट संघ ने अपनी कमेटी का मेंबर नियुक्त किया था।

गौतम गंभीर को डीडीसीए ने इंटरव्यू पैनल में किया था शानिल
हाल गी में डीडीसीए ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के दिग्गज खिलाड़ियों में गौतम गंभीर के साथ ही पूर्व खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग, आकाश चोपड़ा और राहुल सिंघवी जैसे खिलाड़ियों को सीनियर पुरूष क्रिकेट टीम के साथ सहयोगी सदस्यों की नियुक्ति करने के लिए होने वाले साक्षात्कार की कमेटी में शामिल किया था।

हितों के टकराव की स्थिति के कारण गंभीर ने अपने आपको किया अलग
लेकिन गौतम गंभीर ने डीडीसीए के इस पैनल से अपने आपको अलग कर दिया है। गौतम गंभीर के इस कमेटी से अलग होने के पीछे कारण माना जा रहा है कि दिल्ली के कोच पद के लिए उनके साथ खेले कई पूर्व खिलाड़ियों ने आवेदन किया है, जिसमें दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी मिथुन मनहास जैसे खिलाड़ी भी हैं जो लंबे समय तक गंभीर के साथ खेले हैं।

डीडीसीए ने कहा- गंभीर दूसरे मामलों में होंगे हिस्सा
ऐसे में गौतम गंभीर किसी तरह से इस कमेटी का सदस्य रहकर इन खिलाड़ियों के साक्षात्कार के दौरान नहीं रहना चाहते हैं। गौतम गंभीर के खुद को इस कमेटी से अलग करने को लेकर डीडीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि गंभीर रणजी ट्रॉफी नियुक्ति से जुड़ी बैठकों में भाग नहीं लेंगे, क्योंकि इससे हितों का टकराव हो सकता है। वो हालांकि दिल्ली क्रिकेट के खाका को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वो अंडर-16 और अंडर-19 से जुड़ी भर्तियों में हिस्सा होंगे।

मिथुन मनहास के कोच बनने की संभावना प्रबल
आपको बता दे कि दिल्ली की सीनियर टीम के लिए पूर्व कोच केपी भास्कर ने भी आवेदन किया है। लेकिन विवादों में रहने के कारण उनका चयन मुश्किल नजर आ रहा है तो वहीं इस दौड़ में मिथुन मिन्हास और रजत भाटिया हैं जो दिल्ली के लिए लंबे समय तक खेले हैं। इनमें से मिथुन मनहास के दिल्ली के नए कोच बनने की संभावना है। क्योंकि एक लंबा अनुभव होने के साथ ही मनहास आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post डीडीसीए के इंटरव्यू पैनल से गौतम गंभीर ने इस वजह से किया अपने आपको अलग, जानकर होगा गर्व appeared first on SportzWiki Hindi.