Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेनिश स्टार जेरार्ड पीक ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया

बार्सिलोना
स्पेन और एफसी बार्सिलोना के स्टार डिफेंडर जेरार्ड पीक ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेन की घोषणा कर दी है। 31 वर्षीय पीक ने 2009 से 2018 के बीच कुल 102 मैच खेले हैं और पांच गोल दोगे हैं। वह रूस में हुए 2018 फीफा विश्व कप में भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। पीक ने स्पने के साथ 2010 में फीफा विश्व कप और 2012 में यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब जीता है। 

पीके ने शनिवार को कहा, ‘मैंने मुख्य कोच लुइस एनरिक से कुछ दिनों पहले बात की। उन्होंने मुझे फोन किया मैंन उन्हें बताया कि मैंने यह निर्णय बहुत पहले ही ले लिया था और मैंने इस बारे में गहन विचार किया है।’ 

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा समय बहुत सुंदर रहा और मुझे विश्व कप एवं यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अब अपना पूरा ध्यान बार्सिलोना पर लगाना चाहता हूं, यहां मेरे कुछ साल रह गए हैं और मैं इसका आनंद लूंगा।’ बार्सिलोना स्पेनिश लीग के नए सीजन के अपने पहले मुकाबले में 19 अगस्त को आल्वेस से भिड़ेगी।