भारत में हमेशा से ही प्रतिभा की कोई भी कमी नही रही है. ऐसे में आज हम आप को ऐसे युवा खिलाड़ियों की टीम बताएँगे, जिसके खिलाड़ी लगातार अच्छा करने के बाद भी टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके है, तो आइये जानते है उन 11 खिलाड़ियों के बारे में:
पृथ्वी शॉ

शॉ का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. ए सीरीज के हर मैच में वो लगातार रन बना रहें है. ऐसे में वो इस टीम में सलामी बल्लेबाज़ के रूप में नज़र आएँगे.
मयंक अग्रवाल

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सीरीज में दो शतक और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दोहरा शतक. कुछ ऐसा रहा है मयंक का प्रदर्शन. ऐसे में वो इस टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज़ होंगे और टीम में सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में होंगे.
शुभमन गिल

अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इसके अलावा आईपीएल में भी कोलकाता की तरफ से खेलते हुए उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा था. ऐसे में वो टीम में नंबर तीन के बल्लेबाज़ के रूप में नज़र आएँगे.
संजू सैमसन (विकेटकीपर)

आईपीएल और रणजी में संजू का प्रदर्शन अच्छा रहा है. ऐसे में वो टीम में नंबर चार के बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आएँगे.
अम्बाती रायडू (कप्तान)

इस बार आईपीएल से रायडू ने अपने खेल में काफी ज्यादा सुधार किया है और इसके बाद भी टीम से बाहर हैं. ऐसे में वो भी टीम में नज़र आएँगे और टीम की कप्तानी करेंगे.
कृनाल पंड्या

कृनाल के होने से एक आलराउंडर मिल जाएगा और वो फिनिशर की भूमिका में नज़र आ सकते हैं.इसके अलावा वो जरूरत पढ़ने पर एक स्पिनर की भूमिका में भी नज़र आ सकते हैं.
विजय शंकर

शंकर का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है और उनकी गेंदबाज़ी में काफी सुधार आया है वो इस टीम में एक हिटर की भूमिका में नज़र आ सकते हैं.
शाहबाज़ नदीम

नदीम का भी रणजी और ए टूर पर प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. वो टीम के स्पिनर की भूमिका में नज़र आएँगे.
वाशिंगटन सुन्दर

एक ऑफ स्पिनर की भूमिका में सुंदर नज़र आएँगे.
नवदीप सैनी

नवदीप सैनी इस बार रणजी में दुसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे. स्विंग की वजह से वो टीम के तेज़ गेदबाजी की कमान संभालेंगे.
रजनीश गुरबानी

इस साल रणजी में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये थे. ऐसे में वो टीम के दूसरे तेज़ गेंदबाज के रूप में नज़र आएँगे.
The post भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज किये जा रहे इन खिलाड़ियों को मिलाकर बना दे टीम तो इसे मात देना होगा मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.