आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उस खिलाड़ी का नाम बताएंगे, जो बल्लेबाज अपने खेले हर दूसरे मैच में शतक बना देता था. यह दिग्गज बल्लेबाज का पूरे विश्व में डंका बजता था. दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाज इस खिलाड़ी के आगे गेंदबाजी करने से डरते थे. हम बात सर डॉन ब्रैडमैन की कर रहे है.
सर डॉन ब्रैडमैन लगा देते थे हर दूसरे मैच में शतक

जो बल्लेबाज हर दूसरे मैच में शतक बना देता था. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सर डॉन ब्रैडमैन थे. उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 52 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए 29 शतक बनाये है.
सर डॉन ब्रैडमैन के 52 मैचों के हिसाब से देखा जाये, तो उन्हें अपना शतक लगाने के लिए दो मैचों से भी कम मैच लगते थे. वह अपनी 1.79 मैच में ही अपना दूसरा शतक लगा लेते थे.
99.96 की औसत से बनाये है टेस्ट क्रिकेट में 6996 रन

हर दूसरे मैच में शतक बना देने वाले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने अपने 52 मैच के टेस्ट करियर में 99.96 की औसत से 6996 रन बनाए थे. उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 29 शतक लगाये हुए है. वही 13 अर्धशतक भी अपनी टीम के लिए लगाये है.
कप्तान कोहली भी शतक लगाने के मामले में पीछे

सर डॉन ब्रैडमैन के इस रिकॉर्ड को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी टक्कर नहीं देते है. बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अबतक अपने खेले 69 मैचों में 23 शतक लगा चुके है. वह लगभग हर तीसरे मैच में अपना शतक बनाते है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अभी तक टेस्ट क्रिकेट के 69 मैचों में 54.49 की शानदार औसत से 5994 रन बना चुके है.
जो बल्लेबाज अपने खेले हर दूसरे मैच में शतक बना देता है. वह तारीफ के काबिल जरुर है, इसलिए विश्व क्रिकेट में सर डॉन ब्रैडमैन को महान खिलाड़ी के तौर पर हमेशा याद किया जाता है.
The post यह बल्लेबाज अपने हर दूसरे मैच में लगा देता शतक, अब तक कोहली भी है इस दिग्गज से पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.