Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला हाॅकी टीम विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंची

नई दिल्ली
 लंदन में पिछले सप्ताह हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हाॅकी टीम एफआईएच ताजा रैंकिंग में एक पायदान चढकर नौवें स्थान पर पहुंच गई है ।       

क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड से हारी भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले दसवें पायदान पर थी । अब 1138 अंक के साथ वह नौवें स्थान पर है । विश्व कप विजेता नीदरलैंड शीर्ष पर बनी हुई है जबकि इंग्लैंड भी दूसरे स्थान पर है । आस्ट्रेलिया दो पायदान चढकर तीसरे और अर्जेंटीना एक पायदान गिरकर चौथे स्थान पर है ।