खेल डेस्क। इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पांच टेस्ट मैचों की पहली पारी में ही अपने तेवर दिखा दिए। विराट कोहली ने अपने अकेले दम टीम इंडिया का स्कोर 274 तक पहुंचाया और इंग्लैंड की टीम को केवल 13 रनों की मामूली बढ़त ही मिली। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 149 रनों की कप्तानी पारी खेली। विराट कोहली ने अपने इस पारी में 225 गेंदों का सामना किया। विराट कोहली ने इस कप्तानी पारी में 22 चौके और 1 शानदार छक्का लगाया।
कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में शतक लगाना इसलिए भी खास रहा। क्योंकि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी विराट की वो यादगार पारी देखने के लिए वहां मौजूद थी। विराट कोहली ने मैच में जैसे ही अपना शतक पूरा किया तो अनुष्का शर्मा ने स्टैंड में खड़े होकर उनके शतक का जश्न मनाया। विराट कोहली को इस शानदार पारी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने दो जीवनदान दिए जो टीम इंग्लैंड के लिए भारी पड़े। जब विराट कोहली 21 रन और 51 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उस वक्त इंग्लिश क्षेत्ररक्षकों ने उनके दो कैच टपका डाले। बहरहाल, जब कोहली ने शतक पूरा किया तो उन्होंने जोरदार तरीके से जश्न मनाया। विराट ने गले में बंधी चेन को निकाला और उसे चूम कर शतक का जश्न मनाया।
विराट कोहली अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए। जब विराट आउट होकर दर्शकों का अभिवादन करते हुए लौट रहे थे तो अनुष्का भी अपनी जगह से खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिवादन किया। इस विराट ने बल्ला हिलाकर उनके अभिभादन का जवाब दिया।
इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की टीम को इस तरह से अभी तक मैच में 22 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से एलिस्टर कुक और केटन जेनिंग्स ने पारी की शुरूआत की। लेकिन एलिस्टकर कुक 0 रनों पर ही आर अश्विन का शिकार हो गए।