Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभिषेक नायर इस रणजी सत्र में पुडुचेरी के लिये खेलेंगे

Abhishek Nayar will play for Puducherry in this Ranji season

मुंबई, 20 अगस्त: अनुभवी आलराउंडर अभिषेक नायर इस रणजी ट्राफी क्रिकेट सत्र में पदार्पण करने वाली पुडुचेरी टीम के लिये खेलेंगे।

वह मुंबई के लिये 99 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। मुंबई से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद वह पुडुचेरी के लिये खेलेंगे।

नायर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘मेरी पुडुचेरी टीम से बात चल रही थी। शनिवार को मैंने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से अनापत्ति पत्र लिया और आज सुबह इसे बीसीसीआई में सौंप दिया। ’’ 

चौंतीस वर्षीय नायर ने 99 प्रथम श्रेणी मैचों में 5627 रन जुटाये हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 259 रन का रहा है। उनके नाम 13 शतक और 31 अर्धशतक हैं, उन्होंने 164 विकेट झटके हैं।

नायर ने पहले पुडुचेरी को कोचिंग देने की पेशकश ठुकरा दी थी।

The post अभिषेक नायर इस रणजी सत्र में पुडुचेरी के लिये खेलेंगे appeared first on SportzWiki Hindi.