भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जिसके शुरूआती तीन टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है.
इंग्लैंड और भारत दोनों ही टेस्ट क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है. आज हम आपकों अपने इस लेख में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई गई एक ड्रीम टीम के बारे में बताएंगे.
एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक की प्रतिभा से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है. वह टेस्ट क्रिकेट में 12000 से भी ऊपर रन बना चुके है. एलिस्टर कुक भारत-इंग्लैंड ड्रीम टीम के ओपनर बल्लेबाज रहेंगे.
शिखर धवन

भारत-इंग्लैंड ड्रीम टीम में हमने दूसरे ओपनर के तौर पर शिखर धवन को रखा है. वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खेल को एक सेशन में ही पलटने का दम रखते है.
जो रूट

नंबर-3 में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट का स्थान तो पक्का ही है. जो रूट की काबिलियत को हर कोई अच्छे से जनता है. निश्चित रूप से वह इस ड्रीम टीम में नंबर-3 पर खेलने की क्षमता रखते है.
विराट कोहली (कप्तान)

नंबर-4 के लिए तो शायद कोई बहस ही नहीं होगी, क्योंकि इस पोजीशन पर विराट कोहली का स्थान पक्का है. विराट ही इस भारत-इंग्लैंड ड्रीम टीम की कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे.
जॉनी बैरेस्टों (विकेटकीपर)

भारत-इंग्लैंड के इस ड्रीम टीम के विकेटकीपर जॉनी बैरेस्टों रहेंगे. जॉनी बैरेस्टों अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए भी पहचाने जाते है. भारत- इंग्लैंड की इस टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.
जोस बटलर

जोस बटलर ने भी इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में अच्छा खेल दिखाया है. वह इस टेस्ट सीरीज में शतक भी बना चुके है. इसलिए नंबर-6 की जिम्मेदारी इस ड्रीम टीम में जोस बटलर को दी गई है.
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा रहा है. वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही भारतीय टीम के लिए योगदान दे रहे है. हार्दिक पांड्या का भी इस ड्रीम टीम में स्थान पक्का है.
क्रिस वोक्स

क्रिस वोक्स इस टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मैन ऑफ़ द मैच रहे थे. वह इस टेस्ट सीरीज में शतक भी लगा चुके है और कई विकेट भी हासिल कर चुके है, इसलिए उनका भी इस टीम में स्थान बनता है.
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी का भी प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में अच्छा रहा है. उन्होंने अहम मौके पर भारतीय टीम को विकेट दिलाये है. वही अच्छी गति के साथ गेंदबाजी कर रहे है, इसलिए उन्हें भी हमने इस टीम में जगह दी है.
इशांत शर्मा

इशांत शर्मा इस टेस्ट सीरीज में अपने करियर की सबसे अच्छी गेंदबाजी कर रहे है. इशांत शर्मा ने पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट भी हासिल किये थे, इसलिए भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का भी स्थान भारत की इस टीम में बनता है.
जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन इस ड्रीम टीम में तो क्या, दुनिया की कोई भी ड्रीम टेस्ट टीम में अपनी जगह बना सकते है. वह 36 वर्ष की आयु में भी इस टेस्ट सीरीज में अपनी स्विंग गेंदबाजी का कहर बरपा रहे है, इसलिए वह इस ड्रीम टीम में जगह पाने के पुरे हकदार है.
The post भारत और इंग्लैंड के टेस्ट खिलाड़ियों से मिलकर बनी ये टीम दुनिया के किसी भी टीम को दे सकती है मात appeared first on SportzWiki Hindi.