लगातार शानदार प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ रहे युवा पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे और पांचवे टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह मिली है. 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ और मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी को मुरली विजय और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है.
पृथ्वी को अभी टीम में चयन की नहीं थी उम्मीद
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अभी टीम में चयन की उम्मीद नहीं थी. मिडडे को दिए इन्टरव्यू के दौरान पृथ्वी ने कहा ”मैं इतनी जल्दी टेस्ट के लिए टीम में बुलावे की उम्मीद नहीं कर रहा था.”

पृथ्वी ने कहा ”इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले तीन टेस्ट मैचों पर मैंने नज़र बनाए रखी है. अगर मुझे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा”
अभी हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया ए की ओर से पृथ्वी शॉ ने वहां हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल के साथ शानदार प्रदर्शन किया था. इस दौरा वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पृथ्वी ने 188 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ बेंगलुरु में पृथ्वी ने एक पारी में 136 रन बनाए.
पृथ्वी ने टीम इंडिया में चयन पर इसका श्रेय अपने पिता को दिया है. उन्होंने कहा ”मैं इसका श्रेय अपने पिता को देना चाहता हूं. उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है. मैं अपने कोच को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे काफी मदद की.”

पृथ्वी शॉ ने 14 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 56.72 की औसत से 1418 रन बनाए. इस दौरान पृथ्वी ने 7 शतक और 5 अर्द्धशतक लगाए हैं.
अगर पृथ्वी को सीरीज के अगले दो टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह टीम के सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे चल रहा है.
The post इंग्लैंड के खिलाफ टीम में चयन होने के बाद पहली बार बोले पृथ्वी शॉ, भावुक होकर पिता के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.