Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान क्रिकेट के बाद अब डांस स्टेज पर पैर थिरकाने को तैयार

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान अब अपने जीवन में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से छकाने वाला यह गेंदबाज अब स्टेज पर थिरकता नजर आएगा. आपको बता दें, स्वान बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.  ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के आधारित एक कार्यक्रम में अब यह गेंदबाज हिस्सा ले रहा है.

ग्रीम स्वान नए सिरे से कर रहे शुरुआत 

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर, ग्रीम स्वान अपने जीवन की नई पारी की शुरू करने के लिए सैडल में हैं. इंग्लैंड के क्रिकेट प्रसंशको के बीच एक सफल स्थान बना चूका यह गेंदबाज डांस के क्षेत्र में एक कदम बढ़ा रहा है. यह कोई पहला इंग्लिश खिलाड़ी नहीं है जो बीबीसी में भाग ले रहा है. इस शो में कई और भी इंग्लिश खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है. यह शो क्रिकेट से संबंधित व्यक्तियों के साथ एक विशेष सम्बंध साझा करता है.

ये खिलाड़ी ले चुके है इस शो में हिस्सा 

इस आफ स्पिनर से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गाफ़ ने इस शो में 2005 में हिस्सा लिया था. उन्होंने इस शो को जीत कर अपने नाम किया था. इसके बाद इस शो का हिस्सा बनकर 2006 में पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने उसी प्रदर्शन को दोहराया था. और इसके बाद लगातार क्रिकेट की बड़ी हस्तियां इस शो का हिस्सा बनती आ रही है. इस शो में 2009 में फिल टफनेल और 2012 में माइकल वॉन ने हिस्सा लिया था.

स्वान इसके अलावा पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए “बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल” शो आयोजित करने वाली टीम का भी हिस्सा है.

इसके साथ ही इस गेंदबाज ने कहा, “मै उन सभी क्रिकेटरों को जानता हूँ, जो इस शो का हिस्सा रहे हैं. मुझे डांस का कोई उतना अनुभव नहीं है, लेकिन फिर भी मै दिखा सकता हूँ.”

The post इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान क्रिकेट के बाद अब डांस स्टेज पर पैर थिरकाने को तैयार appeared first on SportzWiki Hindi.