Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमरजीत : टीम में एक खिलाड़ी कम होने से घबरा गए थे

नई दिल्ली| स्पेन में हुए कोटिफ कप में अर्जेटीना के खिलाफ 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारत की अंडर-20 फुटबाल टीम शुक्रवार की सुबह स्वदेश लौटी। टीम के मुख्य कोच फ्लॉयड पिंटो ने यहां पहुंचने के बाद कहा, “हर भारतीय को इस जीत पर गर्व होना चाहिए। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हमने अंडर-20 विश्व के उपविजेता वेनेजुएला को भी गोलरहित ड्रॉ पर रोका था।”

पिंटो ने कहा, “लड़कों ने वेनेजुएला के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया जिसके बाद मैंने कहा था कि उन्हें अर्जेटीना के खिलाफ अपने स्तर को बढ़ाना होगा। लड़के संगठित और केंद्रित थे, हमने सही समय पर गोल दागे जिसका नतीजा सबने देखा।”

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम के कप्तान अमरजीत सिंह ने बताया कि अर्जेटीना के खिलाफ दूसरे हाफ में एक खिलाड़ी के कम होने के बाद वह थोड़ा घबराए।

उन्होंने कहा, “हम पीछे रहकर डिफेंड नहीं करना चाहते थे। हम अर्जेटीना की बेहतरीन टीम के सामने अपनी काबिलियत साबित करना चाहते थे लेकिन एक खिलाड़ी के कम होने से थोड़ा घबराए। इसके बाद अनवर गोल दागने में कामयाब रहे और अंत तक हमने अपनी लीड बरकरार रखी।”

The post अमरजीत : टीम में एक खिलाड़ी कम होने से घबरा गए थे appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.