Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी को कहा जाता था भारत का दूसरा सचिन, लेकिन आज जी रहा है गुमनामी की जिन्दगी

जिस कप्तान ने भारतीय टीम को अंडर-19 विश्वकप जीताया है. उसे भारतीय टीम में खेलने का मौका जरुर मिला है, चाहे वह 2000 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जीताने वाले मोहम्मद कैफ हो या फिर 2008 में जीताने वाले विराट कोहली.

साल 2018 में पृथ्वी शॉ ने भारत को अंडर-19 विश्व कप जीताया है और अब उन्हें भी भारतीय टीम के लिए चुन लिया गया है, लेकिन एक ऐसा भी अंडर-19 विश्व विजेता कप्तान है. जिसे भारतीय टीम तो बहुत दूर की बात है अपनी रणजी टीम में भी खेलने का मौका नहीं मिल रहा है.

2012 में विश्व कप जीताने वाले उनमुक्त चंद का क्रिकेट करियर गर्दिश में 

जिस तरह पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता है. उसी तरह उन्मुक्त चंद को भी भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता था, लेकिन उन्हें अंडर-19 विश्व कप जीते हुए 6 साल हो चुके है, लेकिन आज तक वह भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाये है.  फिलहाल उनके लिए भारतीय टीम तो बहुत दूर का सपना है, क्योंकि वह अपनी दिल्ली की घरेलू रणजी टीम में भी जगह नहीं बना पा रहे है.

आईपीएल टीमों का भी उठ चुका भरोसा 

उनमुक्त चंद का फॉर्म इतना खराब चल रहा है, कि उन्हें अब आईपीएल में भी कोई फ्रेंचाइजी टीम नहीं खरीद रही है. उनमुक्त चंद दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके है और दोनों ही टीमों ने उन्हें खुद को साबित करने के लिए कई मौके भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद वह इन मौको को भुनाने में नाकामयाब साबित नहीं हुए थे.

दिल्ली की घरेलू टीम भी  बार-बार ड्राप कर रही

बता दें, कि साल 2012 के अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उनमुक्त चंद ने 111 रन का एक शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. दिल्ली की घरेलू टीम भी उन्हें टीम से बार-बार ड्राप कर रही है.

बता दें, कि उनमुक्त चंद प्रथम श्रेणी क्रिकेट के कुल 60 मैच अब तक खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 34.23 की औसत से 3184 रन बनाये हुए है.  वहीं उन्होंने अपने लिस्ट ए करियर के कुल 98 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 41.91 की औसत से 3730 रन बनाये हुए है. उनमुक्त चंद अब तक 67 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके है, जिसमे उन्होंने 21.72 की औसत से 1325 रन बनाये हुए है.

The post इस खिलाड़ी को कहा जाता था भारत का दूसरा सचिन, लेकिन आज जी रहा है गुमनामी की जिन्दगी appeared first on SportzWiki Hindi.