नानजिंग: मायु मात्सुमोतो और वकाना नागाहारा ने उलटफेर करते हुए अपनी हमवतन जोड़ी और वर्ल्ड नम्बर-2 युकी फुकुशीमा और सयाका हिरोटा को मात देकर रविवार को महिला युगल में विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। युकी और फुकुशीमा को इस हार के कारण रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। ऐसे में देखा जाए तो जापान को स्वर्ण और रजत दोनों पदक हासिल हुए हैं।

इस जीत के साथ मायु और वकाना की जोड़ी ने युकी और फुकुशीमा के खिलाफ खेले गए करियर के तीन मैचों में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया। दोनों जोड़ियों के बीच कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं।
The post विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप : मायु और वकाना को महिला युगल का स्वर्ण appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.