Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिद्धिमान साहा आज सर्जरी के लिए लन्दन रवाना

आपकों बता दें, कि इस टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए उस समय एक बुरी खबर आई थी. जब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा अपनी चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की अहम टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये थे.

आपकों यह भी बता दें, कि रिद्धिमान साहा की जगह दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वही दुसरे विकेटकीपर के तौर पर रिद्धिमान साहा को शामिल किया गया है.

साहा इंग्लैंड में करा रहे कंधे की सर्जरी

रिद्धिमान साहा अपने कंधे की सर्जरी कराने इंग्लैंड गये हुए है. दरअसल, उन्हें आईपीएल के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी, लेकिन नेशनल क्रिकेट अकादमी के फिजियो द्वारा उनका गलत तरीके से इलाज किया गया और उसके बाद उन्हें कंधे की इंजरी हो गई थी. फिलाहल वह अपने कंधे की सर्जरी कराने इंग्लैंड गये हुए है. उनके सर्जरी का पूरा खर्चा बीसीसीआई ही उठा रही है.

बुधवार को सर्जरी कराने पहुंचे साहा 

आपकों बता दें, कि जहां आज बुधवार 1 अगस्त से भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रही है. वही बुधवार को ही रिद्धिमान साहा अपने कंधे की सर्जरी करा रहे है. साहा ने अपने कंधे की सर्जरी कराने की जानकारी खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है.

यहाँ देखे रिद्धिमान साहा का ट्वीट 

रिद्धिमान साहा ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए कहा, “अब तक सब ठीक है.आज सर्जरी के लिए जा रहा हूं. आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए बीसीसीआई को भी धन्यवाद देना चाहूंगा. जल्द ही मैदान पर वापस आऊंगा!”

 

So far so good. Going for the surgery today. Thank You for all your love and good-wishes. Would like to thank @BCCI for all the necessary arrangements. Will soon be back on the field! #thankyou pic.twitter.com/2KB7Katydh

 

The post रिद्धिमान साहा आज सर्जरी के लिए लन्दन रवाना appeared first on SportzWiki Hindi.