Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन बल्लेबाजों के नाम दर्ज है टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट का मैदान ऐसा मैदान है, जिसमें हर खिलाड़ी कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी करना चाहता है। क्रिकेट के मैदान में गेंदबाज, बल्लेबाज और फील्डर्स कोई न कोई रिकॉर्ड बनाना चाहता है। आज हम आपको क्रिकेट के मैदान में उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा तिहरे शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। तो आइए नजर डालिए, उन बल्लेबाजों पर...

लॉर्ड्स के मैदान में इस इंग्लिश खिलाड़ी ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, मुरली विजय के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

डॉन ब्रैडमन : आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व शानदार बल्लेबाज डॉन ब्रैडमन ने टेस्ट करियर में 52 मैच खेले है और 6996 रन बनाने में सफलता हासिल की है। ब्रैडमन ने अपने टेस्ट करियर में 2 तिहरे शतक भी जमाए है। 334 ब्रैडमन का टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

वीरेन्द्र सहवाग : भारत के पूर्व हिटमैन बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने टेस्ट करियर में 104 खेले और इस दौरान 8586 रन बनाए है। वीरू ने टेस्ट मैचों में 2 तिहरे शतक लगाने में सफलता हासिल की है। सहवाग का टेस्ट करियर में 319 सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

क्रिस गेल : वेस्टइंडीज के आक्रामक आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल ने टेस्ट करियर में 103 मैच खेले और 7214 रन बनाए है। क्रिस गेल ने टेस्ट मैचों में 2 तिहरे शतक भी जमाए है। गेल का टेस्ट क्रिकेट में 333 बेस्ट स्कोर है।

ब्रायन लारा : ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज के लिए कई मैच विनिंग पारीयां खेली है। ब्रायन लारा ने 131 टेस्ट मैच खेले और 11953 रन बनाए है। ब्रायन लारा के नाम टेस्ट मैचों में 2 तिहरे शतक जमाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। लारा टेस्ट मैचों में 34 शतक लगाए है। कैरेबियाई के इस बल्लेबाज के नाम टेस्ट करियर में 400 रनों की नाबाद पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।