Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेन्द्र सिंह धोनी को कई टूर्नामेंट्स जीताने वाले इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खास पहचान

भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई शानदार और एक से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुए। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जबरदस्त प्रभाव छोड़ा। इन खिलाड़ियों मे से कुछ खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में हुए। धोनी की कप्तानी में भारत ने कई टूर्नामेंट जीते ये तो सबके सामने हैं, लेकिन इन टूर्नामेंट में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों की पहचान शायद कहीं छिप सी गई है।

धोनी की कप्तानी में नायक रहे इन खिलाड़ियों को नहीं मिली खास पहचान

धोनी की कप्तानी में भारत को कई खिताबी जीत दिलाने वाले खिलाड़ियों को अपने करियर के दौरान वो पहचान ही नहीं मिल सकी जिसके लिए वो हकदार थे, तो आईए आज हम आपको भारतीय टीम के वैसे ही कुछ खिलाड़ियों से करवाते हैं रूबरू…..

गौतम गंभीर

भारतीय टीम के 2007 के विश्व टी-20 खिताब हो या साल 2011 में जीते विश्व कप का खिताब हो इन दोनों ही टूर्नामेंट मे गौतम गंभीर के योगदान को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। भारतीय टीम के लिए गौतम गंभीर ने कई मैचों में जीत में अहम भूमिका निभायी है।

गौतम गंभीर का ये प्रदर्शन वैसे तो बहुत खास रहा, लेकिन इसके बाद भी इनको वो पहचान नहीं मिल सकी, जिसके ये हकदार रहे। गौतम गंभीर के इस योगदान को आज तो पूरी तरह से भुलाया जा चुका है।

इरफान पठान

जब भी भारतीय क्रिकेट में एक जबरदस्त प्रतिभाशाली खिलाड़ी की बात आती है तो स्टार तेज गेंदबाज रहे इरफान पठान का नाम सबसे खास रहा है। इरफान पठान ने अपने पिक टाइम में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

इरफान ने साल 2007 के विश्व टी-20 के साथ ही 2008 में ऑस्ट्रेलिया में खेली सीबी सीरीज की जीत में खास भूमिका निभायी है। इरफान ने बेहतरीन योगदान तो दिया, लेकिन इनकी पहचान पूरी तरह से छिप गई। वर्तमान में तो ये हालात हैं कि इन्हें कोई याद तक नहीं करता है।

सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेट में साल 2006 में उत्तरप्रदेश का एक युवा सितारा अपनी चमक बिखरने के लिए तैयार हुआ। ये थे सुरेश रैना… मिडिल ऑर्डर के एक बहुत ही काबिल बल्लेबाज माने जाने वाले सुरेश रैना ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत को कई मैच जीताए।

यहां तक कि सुरेश रैना की बदौलत ही भारतीय टीम 2011 विश्व कप के दौरान क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा सका लेकिन इस खिलाड़ी को वो पहचान ही नहीं मिली जो इनको मिलनी थी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post महेन्द्र सिंह धोनी को कई टूर्नामेंट्स जीताने वाले इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खास पहचान appeared first on SportzWiki Hindi.