Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार की एक महीने की सैलरी जानकर हैरान रह जाएंगे

भारतीय क्रिकेटर्स के देश में बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद हैं. मगर क्या आपको मालूम है कि आपके पसंदीदा खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह एक महीने में कितना कमाते हैं. चलिए जानते हैं इनकी एक महीने की सैलरी के बारे में.

1. हार्दिक पंड्या

ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. पंड्या जहां गेंदबाजी में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं तो वहीं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हार्दिक ने काफी प्रभावित किया था. जिसके बाद उनका चयन भारतीय टीम में हुआ और अब वह टीम के स्थायी खिलाड़ी बन चुके हैं. बॉलीवुड पापा डॉट कॉम वेबसाईट के मुताबिक हार्दिक पांड्या की एक महीने की कमाई 30,00000 रूपये है.

2. भुवनेश्वर कुमार 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग गेंदबाजी के दमपर टीम इंडिया में जगह बनाई थी. इसके बाद भुवनेश्वर ने अपनी गेंदबाजी में रफ़्तार हासिल करने के साथ-साथ योर्कर जैसी गेंदों को भी शामिल किया.

आज वह भारतीय टीम के एक शानदार गेंदबाज हैं. वह तीनों फ़ॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. भुवनेश्वर ने भारत के लिए 21 टेस्ट, 87 वनडे और 29 टी-20 मैच अभी तक खेले हैं.  भुवनेश्वर कुमार एक महीने में 25,00000 रूपये कमाते हैं.

3. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह अपनी सटीक योर्कर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह डेथ ओवर गेंदबाजी के स्पेशलिस्ट हैं. बुमराह का एक्शन भी बाकी गेंदबाजों से थोड़ा अलग है. बुमराह ने 2016 में  भारतीय टीम में डेब्यू किया था. इसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में इंग्लैंड में हुई वनडे और टी-20 सीरीज वह चोटिल होने की कारण नहीं खेल पाए थे.

बुमराह ने भारत के लिए 37 वनडे और 35 टी-20 मैच खेले हैं. वहीं पांच टेस्ट मैच खेले हैं. जसप्रीत बुमराह की एक महीने की कमाई 20,00000 रूपये है.

The post जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार की एक महीने की सैलरी जानकर हैरान रह जाएंगे appeared first on SportzWiki Hindi.