अनुजा चौहान की पोपुलर नावेल द जोया फैक्टर पर अब मूवी बनने जा रही है. इस फिल्म में बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनम कपूर मुख्य भूमिका में होंगी. जबकि विराट कोहली की भूमिका मलयालम के एक्टर दुलकर सलमान निभाएंगे. दुलकर की यह दूसरी हिंदी फिल्म होगी. पहली हिंदी फिल्म उनकी अभी हाल ही में आयी कारवां है.
विराट बनने के लिए दुलकर को करनी होगी मेहनत
दुलकर असल जिन्दगी में क्रिकेट तो खेलते हैं. मगर फिर भी उन्हें विराट कोहली यानि भारतीय टीम के कप्तान के जैसे बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. इस बात को दुलकर बखूबी समझते हैं. उन्होंने इस बारे में कहा ”यह कुछ वैसा ही है जैसे, जब आप किसी सिंगर की भूमिका निभाते हैं, तो आपका बाथरूम सिंगर होना काफी नही है.”

इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं. शर्मा ने बताया ”फिल्म में कई कैरेक्टर हैं. सोनम जोया सिंग सोलंकी की भूमिका में होंगी. जोकि एक एडवरटाइजिंग एजेंसी की एक्जीक्यूटिव हैं. इस भूमिका के लिए जो एक्टर सबसे पहले मेरे दिमाग में आयी वह सोनम कपूर हैं. दुलकर भारतीय टीम के कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे.”
हालांकि ये कोई बायोपिक मूवी नही है. ये एक नोवल पर आधारित फिल्म होगी. जिसकी कहानी भारतीय टीम के कप्तान पर आधारित है. अभी तक कई भारतीय क्रिकेटर की बायोपिक मूवी बन चुकी हैं. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की बायोपिक फिल्म मौजूदा समय में बन रही है. जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. जबकि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी आयी थी. जिसे काफी पसंद किया गया.

अब धोनी की इस फिल्म के सिक्वल के आने की भी अटकलें लगायी जा रही हैं. धोनी की भूमिका एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी. सुशांत धोनी की भूमिका में शानदार नजर आए थे. वह बिल्कुल धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट भी इस फिल्म में लगा रहे हैं.
The post मूवी जोया फैक्टर में ये अभिनेता निभाएगा विराट कोहली की भूमिका appeared first on SportzWiki Hindi.