Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये रही वो पांच बाते जिसे साबित होता है, कि हनुमा विहारी का भारतीय टीम में चयन बिल्कुल सही

अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने पहली बार टीम में आन्ध्र प्रदेश के कप्तान हनुमा विहारी को भी जगह दी है.

कई लोग सोच रहे है, कि आखिर हनुमा विहारी को भारतीय टीम में मौका क्यों मिला है, लेकिन आज हम आपकों पांच ऐसी बातें बताएंगे, जिससे आप भी यह मानने में मजबूर हो जायेंगे, कि हनुमा विहारी का भारतीय टीम में चयन होना बिलकुल सही है.

हनुमा का शानदार 59.97 का औसत

हनुमा विहारी ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर के 63 प्रथम श्रेणी मैचों में 59.79 की शानदार औसत से 5142 रन बना चुके है. उनका यह शानदार औसत उनके टीम में चयन को बिलकुल सही साबित करता है.

हनुमा विहारी की शानदार फॉर्म 

वह वर्तमान में शानदार फॉर्म में चल रहे है. वह इंडिया ए के लिए लगातार रन बना रहे है. उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ हाल में ही एक शानदार 148 रन का शानदार शतक भी लगाया था. इसलिए भी वह टीम में जगह पाने के प्रबल दावेदार थे.

नंबर-3 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की भारत को थी जरुरत 

बता दें, कि हनुमा विहारी नंबर-3 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज है. भारत के पास सभी क्रम के लिए रिजर्व में खिलाड़ी है, लेकिन चेतेश्वर पुजारा के अलावा कोई भी नंबर-3 का स्पेशलिस्ट बल्लेबाज नहीं है, इसलिए पुजारा के रिजर्व के तौर पर एक नंबर-3 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज रखकर भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने बहुत अच्छा किया है.

दबाव व कठिन परिस्थतियों में खेलने की क्षमता 

हनुमा विहारी का नाम उन खिलाड़ियों में आता है. जो दबाव व कठिन परिस्थतियों में खेलने की क्षमता रखते है. उन्होंने हाल में ही इंग्लैंड की धरती पर वेस्टइंडीज ए के खिलाफ एक प्रेशर वाले मैच में 147 रन की शानदार पारी खेली थी.

वह अपनी रणजी टीम आंध्र प्रदेश को भी कई बार दबाव वाली परिस्थतियों से निकाल चुके है. उनकी इस क्षमता को देखते हुए उनका टीम में चयन होना बिलकुल ठीक है.

टेस्ट क्रिकेट में ही करते है अधिकतर ध्यान केंद्रित 

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने भारत की भविष्य की टेस्ट टीम को देखते हुए हनुमा विहारी का चयन बिलकुल ठीक किया है. भारत के जब अनुभवी खिलाड़ी संन्यास लेंगे, तो हनुमा विहारी जैसे टेस्ट स्पेस्लिस्ट खिलाड़ियों की ही भारत को जरुरत होगी.

हनुमा विहारी एक ऐसे खिलाड़ी है. जो अपना ध्यान अधिकतर टेस्ट क्रिकेट में ही केंद्रित करते है. वह टेस्ट क्रिकेट का पूरा सम्मान करते है और अपने आप को एक टेस्ट बल्लेबाज बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते है.

The post ये रही वो पांच बाते जिसे साबित होता है, कि हनुमा विहारी का भारतीय टीम में चयन बिल्कुल सही appeared first on SportzWiki Hindi.