Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में विराट कोहली ने बनाये सबसे ज्यादा रन

इंटरनेट डेस्क।आपको बता दे की इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है । इस सीरीज के शुरूआती दो मैचों में भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा जिसके कारण हार का सामना करना पड़ा । लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली (103) के करियर के 23वें शतक के दम पर भारत ने यहा ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऊपर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 197 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए । आपको बता दे की तीसरे सत्र में आकर उन्होंने अपना 23वां शतक पूरा किया । 103 रन पर ही कोहली क्रिस वोक्स की गेंद पर वो एलबीडब्ल्यू आउट हो गए । कोहली ने इंग्लैंड में अपने दूसरे शतक के साथ ही ढेर सारे रिकॉर्ड भी बना दिए ।

आपको बता दे की मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में अभी तक विराट कोहली सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 440 रन बनाए हैं और यह इंग्लैंड में किसी भी भारतीय कप्तान के एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। ऐसा न तो सचिन तेंदुलकर कर सके, न ही सौरव गांगुली और न ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ।

आपको बता दे की बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड द. अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने 25 शतक जड़े थे। लेकिन इस शतक के साथ ही कप्तान कोहली ने तीन-तीन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज़ों को पीछे छोड़ दिया है। बतौर कप्तान कोहली का ये 16वां टेस्ट शतक रहा । आपको बता दे की इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर (15), स्टीव वॉ (15) को तो पीछे छोड़ा ही साथ ही साथ उन्होंने स्टीव स्मिथ (15) को भी पीछे छोड़ दिया।



Herald