Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने की अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ की तारीफ, कहा- मेरे रोंगटे खड़े हो गए

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: क्रिकेट के मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. सचिन तेंदुलकर समाजिक मुद्दों के प्रति, सड़क सुरक्षा, खिलाड़ियों को लेकर और साथ ही बॉलीवुड पर भी अक्सर कमेंट रखते हैं. सचिन तेंदुलकर को फिल्मों का भी खासा शौक है इसलिए जब भी वह कोई अच्छी फिल्म देखकर आते हैं तो उस फिल्म के प्रति अपनी राय जरुर देते हैं.

हाल ही में हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर बनी फिल्म ‘सूरमा’ को देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की थी. बता दें कि फिल्म ‘सूरमा’ भारतीय हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के जीवन पर आधारित थी. इस बार सचिन तेंदुलकर ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के बारे में अपनी राय सोशल मीडिया पर रखी है. सचिन ने हाल ही में अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ फिल्म देखी और इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए थे.

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ के 10 गोल्ड मेडलिस्ट एशियाड में नहीं खेलेंगे, मैरीकॉम, जीतू राय हुए बाहर

इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह भारत 1947 की आजादी के बाद हॉकी में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और मौनी रॉय हैं. अन्य कलाकारों में कुणाल कपूर भी हैं. यह फिल्म 12 अगस्त 1948 के यादगार लम्हों की कहानी है, जब आजादी के 362 दिन बाद लंदन के वेंबले स्टेडियम में, भारत ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था.

सचिन तेंदुलकर को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया था. फिल्म में एक जगह राष्ट्रगान आता है. लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर फिल्म से बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने इस फिल्म के मेकर्स की जमकर तारीफ की. खासतौर पर सचिन ने पटकथा की बहुत प्रशंसा की.

देखें विडियो:

The post सचिन तेंदुलकर ने की अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ की तारीफ, कहा- मेरे रोंगटे खड़े हो गए appeared first on Live Cities.