Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली बने आईसीसी नंबर टेस्ट बल्लेबाज तो डेनियल वायट ने कोहली को दिया ये गिफ्ट

इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद विराट कोहली टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली ने पहले नंबर पर मौजूद स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर अपना कब्ज़ा जमाया. इस पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वायट ने कोहली को क्राउन से नवाजा.

डेनियल वायट ने किया कमेंट 

डेनियल वायट सोशल मीडिया पर अपने कमेंट और पोस्ट की वजह से वह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. अबर एक बार फिर वह चर्चा में हैं. विराट कोहली के टेस्ट रैंकिंग नंबर एक पर पहुंचने के बाद आईसीसी द्वारा इस बात की जानकारी देते हुए विराट की एक फोटो ऑफिसियल इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गयी. इस पर डेनियल वायट ने क्राउन के इमोजी को कमेंट में पोस्ट किया.

इसमें कोई शक नही है कि डेनियल, विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें बेहद पसंद करती हैं. उन्होंने कोहली को एक बार शादी के लिए प्रपोज भी किया था. हालांकि कोहली ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नही दी थी.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाले कोहली 11वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. जबकि 2011 में सचिन तेंदुलकर के बाद से वह पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. कोहली के 934 रेटिंग पॉइंट हैं.

वह सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले 14वें बल्लेबाज बने हैं. सर डोनाल्ड ब्रेडमैन (961 पॉइंट) और स्टीव स्मिथ (947 पॉइंट) सबसे ज्यादा अंक पाने वाले शीर्ष दो बल्लेबाज हैं.

हालांकि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा. विराट कोहली ने पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रनों की पारी खेली, जिस कारण उनकी रैंकिंग में इजाफा हुआ है.

विराट के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्द्धशतक नही लगा सका. अब दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 9 अगस्त से खेला जाएगा, जिसमें चेतेश्वर पुजारा शिखर धवन की जगह वापसी कर सकते हैं.

The post विराट कोहली बने आईसीसी नंबर टेस्ट बल्लेबाज तो डेनियल वायट ने कोहली को दिया ये गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.