Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नासिर हुसैन ने विराट को बताया भारत की हार का जिम्मेदार, कहा कोहली की इस गलती से हारा भारत

भले ही भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 31 रन के एक करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है.

जहां सभी दिग्गज कोहली के तारीफों के पुल बांध रहे है. वही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ही पहले टेस्ट मैच की हार का जिम्मेदार बताया है.

विराट ने अश्विन को गेंदबाजी ना देकर की गलती 

दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपने बयान में कहा,

“मैं मानता हूं, कि कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया. जिस तरह उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय टीम की वापसी कराई थी. उससे वह जीत के भी हकदार थे. शायद उन्होंने अकेले अपने दम पर ही भारत को मुकाबले में वापस लाया था.

लेकिन मैं यह मानता हूं, कि हार की थोड़ी जिम्मेदारी विराट को भी उठानी चाहिए, क्योंकि जब इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक समय पर अपने 87 रन पर ही 7 विकेट खो दिए थे और क्रीज में सैम कुरेन व आदिल रशिद जैसे अनुभवहीन बल्लेबाज थे, तो कोहली ने इसके एक घंटे तक अश्विन को गेंदबाजी नहीं दी थी और दोनों को जमने का मौका दिया था.

मुझे लगता है, कि पूरे मैच के दौरान कोहली की यह सबसे बड़ी गलती थी. इसी समय भारत ने मैच से अपनी पकड़ खोई थी. कोहली को वापस अपनी कप्तानी के पहलुओं पर गौर करने की जरुरत है.”

आईसीसी विश्व क्रिकेट में ड्यूक बॉल का करे इस्तेमाल 

साथ ही ड्यूक बॉल का समर्थन करते हुए नासिर हुसैन ने कहा, “इस टेस्ट ने साबित कर दिया है, कि ड्यूक बॉल से टेस्ट मैच कितने रोमांचक होते है. ऐसे मैं मेरे समझ में नहीं आता है, कि आईसीसी ड्यूक बॉल को विश्व क्रिकेट में लाने का विचार कई नहीं कर रही है.

The post नासिर हुसैन ने विराट को बताया भारत की हार का जिम्मेदार, कहा कोहली की इस गलती से हारा भारत appeared first on SportzWiki Hindi.