Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने देश के सबसे बड़े पर्व पर देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा ये पूर्व क्रिकेटर

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के आम चुनावों में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी को पूर्ण बहुमत तो नहीं मिला है लेकिन वो कुछ छोटी पार्टियों के समर्थन से देश के वजीर ए आजम बनने जा रहे है। खबरों की माने तो 14 अगस्त यानी के पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन इमरान शपथ ले सकते है। अगर इमरान इस दिन शपथ लेते है तो इस दिन पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस है और वो पाकिस्तान के 21वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

ऐसा क्या हुआ की जब मोदी को देख घबरा गए थे इमरान खान

खबरों के अनुसार कार्यवाहक कानून मंत्री अली जफर ने मीडिया से बात करते हुए बताया की कार्यवाहक प्रधानमंत्री नसीरुल मुल्क चाहते हैं कि इमरान खान 14 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले लें।

उन्होंने कहा कि नेशनल असेंबली का सत्र 11 या फिर 12 अगस्त को बुलाया जा सकता है और नेशनल असेंबली का सत्र 11 अगस्त को आहूत हुआ तो प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान 14 अगस्त को शपथ ले सकते हैं।

कार्यवाहक कानून मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा की संविधान के अनुसार नेशनल असेंबली का पहला सत्र आम चुनाव के 21 दिनों के अंदर आहूत किया जाता है और इसी कानून के मुताबिक नेशनल असेंबली का सत्र 15 अगस्त तक आयोजित किया जाना अनिवार्य है।

गौरतलब है कि इमरान खान ने चुनावों के बाद 30 जुलाई को यह दावा किया था कि उनके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत है और वो 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते है।

पाक चुनावः क्रिकेट मैदान से रानजीति की कुर्सी तक इस तरह रहा इमरान खान का सफर

इस शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान की और से भारत के भी कई पूर्व क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है। जिनमे कपिल देव, सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू शामिल है, नवजोत सिंह सिद्धू ने तो यह भी कह दिया है की वो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।