Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जुवेंतस और मिरालेम के बीच पांच साल का बढ़ा करार

रोम। जुवेंतस ने मिडफील्डर मिरालेम पजानिक के करार को पांच साल तक के लिए बढ़ा दिया है। करार में विस्तार के तहत पजानिक सेरी-ए लीग क्लब में 2023 तक बने रहेंगे। जुवेंतस ने इसकी पुष्टि की। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने जुवेंतस के साथ अपना तीसरा सीजन शुरू कर दिया है।एक बयान में जुवेंतस ने कहा, “पजानिक हमारी टीम के मिडफील्ड का एक बेहद ही अहम हिस्सा बन गए हैं। मैदान पर उनके खेल का स्तर, दिमाग की तेजी और प्रतिभा ही उन्हें अहम बनाती है।”

जुवेंतस के साथ पजानिक ने अब तक 92 मैच खेले हैं और उसमें 15 गोल दागे हैं। इस क्लब के साथ उन्होंने दो सेरी-ए लीग और दो इटली कप ट्रॉफी जीती हैं।पजानिक 2016 में जुवेंतस के क्लब में शामिल हुए थे। इससे पहले, उन्होंने पांच साल रोमा क्लब में बिताए थे।

The post जुवेंतस और मिरालेम के बीच पांच साल का बढ़ा करार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.