खेल डेस्क। चोट के कारण भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर ने इससे उबरने के बाद क्रिकेट में शानदार वापसी की है। भारत के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर ने भारत-ए की ओर से एलूर में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है।
भुवनेश्वर कुमार (33 रन पर तीन विकेट) और राजस्थान के दीपक चाहर (31 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत-ए ने दक्षिण अफ्रीका को इस मुकाबले में 124 रन से शिकस्त दी।
अपनी कप्तानी में पहली बार विराट कोहली ने नहीं बदली भारत की अन्तिम एकादश
भारत-ए ने कप्तान श्रेयस अय्यर और अंबाती रायुडू की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट 275 रन बनाए। इसके जवाब में भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर की कातिलाना गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की पारी 37.1 ओवर में केवल 151 रन पर ही ढेर हो गई।
मैच में भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के डी ब्रूनेय (02), कप्तान खाया जोंड़ो (02) और सिसांडा मगाला (06) के विकेट लिए। भारतीय तेज गेेंदबाज भुवी ने इस मुकाबले में 9 ओवर में एक मेडन के साथ 33 रन दिए देकर तीन विकेट हासिल किए।
एशियाई खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के लिए जापान से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम
इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सेनुरान मुथुसामी (40) और फरहान बेहर्डियन (38) ही भारतीय गेंदबाजों से संघर्ष कर सके। इससे पहले भारतीय टीम की ओर से श्रेयस अय्यर और अंबाती रायुडू ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
श्रेयस अय्यर ने 70 गेंदों पर 67 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं अंबाती रायुडू ने 88 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए। अपनी पारी में रायुडू ने 9 बार गेंद सीमा रेखा के बाहर पहुंचाई। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा भारत की ओर से नितीश राणा ने 30, संजू सैमसन ने 26 और दीपक चाहर ने 16 रन का योगदान दिया।