भारतीय टीम के साथ इंडियन हाई कमीशन पहुँचने पर भारतीय कप्तान की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। यह पहला मौका नहीं है जब अनुष्का को विराट की वजह से ट्रोल होना पड़ रहा है। इससे पहले वन कई बार विराट को खराब प्रदर्शन के लिए ट्रोल हो चुकी हैं। उदाहरण के लिए 2015 विश्वकप के सेमीफाइनल ले सकते हैं।
रितिका सजदेह भी होती हैं ट्रोल

अनुष्का शर्मा एकमात्र क्रिकेटर की वाइफ नहीं है जिन्हें ट्रोल किया जाता है। वनडे और टी-20 में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होती रहती हैं। रोहित के प्रदर्शन के लिए भी लोग उन्हें ही जिम्मेदार बनते हैं।
पिछले कुछ समय में जमकर हुई ट्रोल

पिछले 6-7 महीने में रोहित शर्मा जब भी रन बनाते हैं तो उस दिन रितिका मैदान में जरुर मौजूद रहती हैं या फिर कुछ स्पेशल रहता है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा दोहरा शतक बनाया था और उसी दिन उनकी शादी की सालगिराह थी। उसके बाद रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक बनाया। उसी आसपास रितिका का बर्थडे था।
इसी साल दक्षिण अफ्रीका दौरे में रोहित खराब फॉर्म में चल रहे थे और उनके बल्ले से रन बिलकुल नहीं निकल रहे थे। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले हुए वनडे में उन्हें 115 रनों की पारी खेल दी।
इन्हीं वजहों से होती हैं ट्रोल

इसी वजह से रोहित के शतक और उनकी पत्नी में लोगों ने रिलेशन निकाल लिया और दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब जब भी रोहित के बल्ले से रन नहीं निकलते तो लोग उनकी पत्नी को ग्राउंड में जाने की सलाह देने लगते हैं।
इसके साथ ही रोहित शर्मा को भी ट्रोल करते हैं कि उनके बल्ले से तभी रन निकलते हैं जब उनकी पत्नी के जीवन का कोई खास मौका होता है।
The post अनुष्का शर्मा ही नहीं इस खिलाड़ी की पत्नी भी सोशल मीडिया पर होती है ट्रोल appeared first on SportzWiki Hindi.