इंटरनेट डेस्क15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में भाग लेने वाले लगभग सभी देशों ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। लेकिन भारत इस कप के लिए कल भारतीय टीम का चयन होगा। इस बार कुछ नए चेहरों को इस कप के लिए चूना जा सकता है। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है उसकों अभी अंतिम टेस्ट मैच खेलना बाकी है। इस टूर्नामेंट में शीर्ष खिलाडिय़ों को आराम दिए जाने की संभावना कम ही नजर आ रही है। इस कप के लिए कुछ खिलाड़ियों का चूना जाना तो तय है जिसमें शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ के एल राहुल है। लेकिन मध्य क्रम को लेकर काफी समय से भारत को परेशानी हो रही है इंग्लैंड दौर पर भी परेशारी उठानी पड़ी थी।
इसके साथ मनीष पांडे और अंबाती रायुडू को भी मौका दिया जा सकता है। इसके साथ केदार जाधव, मयंक अग्रवाल के साथ गेंदबाजी ने भुवनेश्वर कुमार के साथ जसप्रीत बुमराह को मौका दिया जा सकता है। विकेटकीपिग के लिए महेंद्र सिंह धोनी के साथ रिषभ पंत को भी मौका दिया जा सकता है। इस कप के लिए विराट कोहल को आराम दिया जा सकता है। एशिया कप में पाकिस्तान और भारत का मुकाबला होगा। इसके साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2018 के लिए 18 सदस्यीय टीम को चुना लिया है। भारत का इस कप में सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो या तीन बार भी हो सकता है।
ओपनर: 1. फखार जामन 2. इमामुल हक 3. शान मसूद मध्य क्रम बैट्समैन: 4. मुहम्मद हफीज 5. बाबर आज़म 6. शोएब मलिक 7. आसिफ अली 8. हरिस सोहेल 9. सरफराज अहमद स्पिनर: 10. शदाब खान बॉलिंग ऑल राउंडर्स: 11. मोहम्मद नवाज 12. इमाद वसीम फास्ट बॉलर : 13. हसन अली 14. उस्मान खान शिनवारी 15. मुहम्मद अमीर 16. जुनैद खान 17. शाहीन शाह अफरीदी 18. फहीम अशरफ
Herald