बांग्लादेश क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर को ऊँचाइयों पर पहुंचाने में लगे मोसाद्देक हुसैन पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मोसाद्देक हुसैन पिछले कुछ समय से बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्थायी खिलाड़ी बने हुए है.
राष्ट्रीय टीम में चयन के बाद बदल गए मोसाद्देक
मोसाद्देक हुसैन ने 6 वर्ष पहले सामिया शर्मीन से शादी की थी. दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था मगर जब मोसाद्देक का बांग्लादेश क्रिकेट टीम में चयन हो गया तो यही से चीज़ें बदलनी शुरु हो गयी. यह आरोप सामिया के बड़े भाई द्वारा लगाए गए हैं.

बीडी क्रिक टाइम डॉट कॉम के मुताबिक सामिया के बड़े भाई ने बताया कि मोसाद्देक समय बीतने के साथ-साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भूल गए. उन्होंने घर में बैठ कर दोस्तों के साथ अय्याशी करना शुरु कर दिया. वह अन्य महिलाओं के भी आदी हो गए और खुद को समाज विरोधी गतिविधियो में शामिल कर लिया. पर उनकी पत्नी को ये गतिविधियां पसंद नहीं आयी और उसने इनसे दूर होने के लिए कहा.
सामिया के भाई ने कहा ”जब भी मेरी बहन इस तरह की गतिबिधियां ना करने के लिए मना करती, वह गुस्से से लाल हो जाता और यही विवाद की शुरुआत रही. हालांकि शुरुआत में सबकुछ ठीक था, बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम में मौका मिलने के बाद मोसाद्देक ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी खोनी शुरु करदी. हमने महसूस किया कि स्टार फेम और पैसे ने उसे बदल दिया है”

मोसाद्देक राजधानी ढाका में रह रहे हैं. लेकिन वह अपने साथ रहने के लिए सामिया को वहां नहीं ले गए और उसे अपने गृह टाउन मैमनसिंह में ही छोड़ दिया. इसके बाद वह दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने लगे. जब उनकी पत्नी को इसके बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया. जिसके बाद मोसाद्देक उसे प्रताड़ित करने लगे. मोसाद्देक ने अभी तक बांग्लादेश टीम के लिए 21 वनडे, 8 टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेले हैं.
The post एशिया कप के पहले इस स्टार खिलाड़ी पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, आरोपित होने पर टीम से बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.