Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के मैदान में इन खिलाड़ियों ने बनाए ये अनोखे रिकॉर्ड, जो शायद ही कभी टूटे

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में आएं दिन कई अनोखे रिकॉर्ड बनते व टुटते हैं। क्रिकेट के मैदान में बनाए ये कुछ रिकॉर्ड तो टुट जाते है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड तो खिलाड़ी ऐसे बना देते है। जिनका टूटना नामुमकिन होता है। आज हम अपनी इस खबर के माध्यम से क्रिकेट उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड है। जो आज तक बने हुए है। कोई भी खिलाड़ी इन दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की बराबरी ही नहीं कर पाया। तो आइए नजर डालिए उन दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पर...

मुथैया मुरलीधरन : श्रीलंका के पूर्व स्पिन के बादशाह मुथैया मुरलीधरन ने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 1347 विकेट लेने में सफलता हासिल की है। मुथैया मुरलीधन का ये रिकॉर्ड आज तक कायम है। इस रिकॉर्ड के आस—पास कोई भी गेंदबाज नहीं है। मुथैया ने वनडे में 341 मैच खेले है। मुरली ने इस दौरान वनडे में 519 विकेट चटकाए है। टेस्ट मैचों में मुरली ने 133 मैच खेले है और इस दौरान मुरली ने 800 विकेट हासिल किए है।

सर डॉन ब्रैडमैन : आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन ने अन्तरर्राष्ट्रीय करियर में 52 टेस्ट मैचों 99.94 की औसत से 6996 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। कंगारू टीम के इस खिलाड़ी के टेस्ट औतक के आस—पास कोई भी नहीं पहुंच पाया।

अनिल कुंबले : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने अपनी फिरकी गेंदों से कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया है। कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के विरूद्ध टेस्ट मैच में एक पारी में 10 विकेट लेने में सफलता हासिल की है।

सचिन तेंदुलकर : भारत के पूर्व कप्तान व भारतरत्न खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक और टेस्ट मैचों में 51 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।